ChhattisgarhRegion

वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर महापौर मीनल ने दी आदरांजलि

Share

रायपुर। वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को पंडरी स्थित जिला अस्पताल प्रांगण में उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें सादर नमन करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की.
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, मोहन उपारकर सहित लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में सादर नमन किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button