Chhattisgarh
चलती कार में अचानक आग, चालक ने बचाई अपनी जान

रायपुर की राजधानी में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।







