Madhya Pradesh

जैन समाज भी शामिल, इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, 2 अप्रैल से सुनवाई तय

Share

मध्यप्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित भोजशाला मामले में अब जैन समाज भी शामिल हो गया है। इंदौर हाईकोर्ट में जैन समाज की ओर से याचिका दायर की गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट में इस स्थान को जैन धर्मस्थल होने के प्रमाण मिले हैं। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों से सर्वे रिपोर्ट पर अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने को कहा था। हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने पहले ही अपनी आपत्तियां दाखिल की हैं। 16 मार्च को सुनवाई के दौरान अदालत में लगभग डेढ़ घंटे तक बहस हुई और कोर्ट ने कहा कि 2 अप्रैल से वह खुद भोजशाला परिसर जाकर निरीक्षण करेगी। जैन समाज की याचिका पर भी अदालत जल्द सुनवाई कर सकती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button