ChhattisgarhRegion

22 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रव्यापी उल्लास : नवभारत साक्षरता महापरीक्षा

Share

रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी “उल्लास : नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर श्री हिमांशु भारतीय की अध्यक्षता में जिले के चारों विकासखंडों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापरीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में परीक्षा के सुचारू आयोजन, परीक्षा केंद्रों के प्रभावी प्रबंधन, परीक्षार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नवाचारी प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नुक्कड़ नाटक, आमंत्रण पत्र, मुनादी, रैली एवं हल्दी-चावल जैसे जनजागरूकता माध्यमों के जरिए शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाया जाए, ताकि अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा, डॉ. सुशील जैन (ष्ठढ्ढश्वञ्ज रायपुर एवं डीसीएल प्रभारी), जिला नोडल अधिकारी अजय मिश्रा, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. कामिनी बावनकर, हेमंत कुमार साहू, अलंकार परिहार, अरुण देवांगन एवं भागीरथी पांसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विकासखंडों में समुचित समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button