CrimeNational

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, छह लोगों की मौत

Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
जानकारी के अनुसार, जिस समय मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button