प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे बेलोदा के ग्रामीणों ने मांगा रेत खदान से हुई आय का हिस्सा

बालोद : जिले में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत और संगठनात्मक रूप से परिपक्व बनाने के उद्देश्य से हर मंडल स्तर पर प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कुसुमकसा मंडल अंतर्गत चिखलाकसा में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था, लेकिन सत्रसमाप्त होने के बाद प्रशिक्षण केंद्र के बाहर डोंडीब्लाक के बेलोदा गांव से 40 से अधिक ग्रामीण पहुंचे, जिनमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे। हंगामा करते हुए कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहलेबेलोदा से गुजरने वाली नदी में रेतखनन के बारे में क्या?अध्यक्ष और भिलाई के एक रेत कारोबारी की सहभागिता से किया गया था।
शिविर के दौरान पदाधिकारियों से चर्चा करते ग्रामीण । जिलाध्यक्ष से हस्तक्षेप कर 1.75 लाख रुपये की राशि दिलाने की मांग की गई, जिससे गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकरग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष से हस्तक्षेप कर करीब 1.75 लाख रुपये की राशि दिलाने की मांग की।
उस दौरान खनन से होने वाली आय का एक हिस्सा ग्राम समिति को देने पर सहमति बनी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य बंद हुएकाफी समय बीत जाने के बावजूदयह राशि अब तक समिति को नहीं दी
सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी : इस दौरान कुछ देरतक बहस की स्थिति भी बनी।जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह पुराना मामला है और जिस समय खनन से जुड़ा निर्णय लिया गया,उसमें उनकी सहमति या अनुमतिशामिल नहीं थी। उन्होंने इसे गांवऔर मंडल अध्यक्ष के बीच का विषय बताते हुए दोनों पक्षों से आपसी संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की। नाराज ग्रामीणों और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपना पार्टी गमछा उतारकर जिलाध्यक्ष के सामने रख दिया औरचेतावनी दी कि यदि समस्या कासमाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से भाजपा से इस्तीफा देने पर विचार करेंगे। मंडल अध्यक्ष योगेंद्रसिन्हा ने भी ग्रामीणों से चर्चा कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।







