Chhattisgarh

तूफान और आर्थिक नुकसान के बावजूद अभ्यर्थियों ने धरना नहीं छोड़ा

Share

रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, लेकिन नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर D.El.Ed अभ्यर्थी का हौसला नहीं टूटा; खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद अभ्यर्थी करीब 85 दिनों से आमरण अनशन कर अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। तेज तूफान और बारिश में उनका टेंट फट गया और कई सामान उड़ गए, जिससे उन्हें लगभग ढाई से तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने धरना नहीं छोड़ा। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग के अनुसार 2300 पदों पर नियुक्ति जल्द नहीं दी गई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button