ChhattisgarhRegion

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान और नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – कुलपति शुक्ल

Share


रायपुर।
दो दिवसीय छत्तीसगढ ग्रीन समिट का समापन रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि श्री केदार कश्यप वन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन तथा सी. पी. मारक जी चैयरमेन मेघालय लोकायुक्त, श्री वी श्रीनिवास राव जी, पीसीसीफ श्रीमती सरिता अग्रवाल सचिव मैक कॉलेज, प्रो सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, श्री शैलेन्द्र पटेल,कुलसचिव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएँ एवं कला संस्कृति से जुड़े कई शख्सियत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने स्वागत उद्बोधन में श्री वी. श्रीनिवास राव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दो दिवसीय ग्रीन समिट जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के विषय में एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने तथा सतत विकास के लिए नए समाधान तलाशने का अवसर मिला है।इसके पश्चात प्रो.सच्चिदानंद शुक्ल , कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने अपने उद्बोधन में अनुभव, ज्ञान और शोध आधारित दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान और नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान खोजने का अवसर मिलता है।
अपने संबोधन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध वन संपदा, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सरकार, समाज और युवाओं को मिलकर कार्य करना। तेजी से हो रहे तकनीकी विकास के बीच जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बन गया है। बढ़ते ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि, हिमनदों का पिघलना, समुद्र के जलस्तर का बढऩा तथा पर्यावरणीय जोखिमों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ सतत विकास को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
भारत की प्राचीन दर्शन परंपरा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्Ó मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का संदेश देती है। अपने समृद्ध वन क्षेत्र और आदिवासी परंपराओं के कारण छत्तीसगढ़ प्रकृति के साथ सतत सह-अस्तित्व के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यही भावना ग्रीन समिट के दौरान भी प्रमुख रूप से उजागर की गई। श्री सी पी मारक जी आभार प्रदर्शन की कड़ी में दो दिवसीय ग्रीन समिट की प्रशंसा करते हुए कहाँ कि पर्यावरण से जुडा कार्यक्रम देश के जैविक और भौगोलिक विकास में सहायक होती हैँ। यह अनोखा पहल राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। आभार प्रदर्शन सी. पी. मारक ने किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button