JCB से तोड़ा गया समाज का भवन, पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़ के आरंग नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां सोनकर समाज द्वारा जनसहयोग से लगभग 3400 वर्गफीट क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था, जो जमीन से करीब 4 फीट ऊँचाई तक बन चुका था। आरोप है कि 12 मार्च की रात अविनाश साहू उर्फ विक्की साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। अगले दिन सुबह जब समाज के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां केवल मलबा पड़ा मिला। सोनकर समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर के अनुसार इस तोड़फोड़ से समाज को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और मौके से करीब 20 नग सरिया भी चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल के पीछे कुछ किसानों की जमीन है और रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत तहसील कार्यालय में भी की गई थी। समाज द्वारा जारी एक सीसीटीवी फुटेज में घटना की रात अविनाश साहू मोटरसाइकिल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक जेसीबी भी जाती नजर आ रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू







