Chhattisgarh
हाईवे किनारे व्यवसाय और निर्माण के लिए एनएचएआई ने लॉन्च किया अपग्रेडेड ऑनलाइन पोर्टल

राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे व्यवसाय और निर्माण के लिए अब राहत भरी खबर है। एनएचएआई ने अपने राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है, जिससे मकान, पेट्रोल पंप, फूड कोर्ट, होटल, रेस्ट एरिया या कनेक्टिंग रोड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा और आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर ट्रैक की जा सकेगी। इस नई प्रणाली से समय और मेहनत की बचत होगी और प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी होगी। इसके जरिए केवल व्यावसायिक गतिविधियां ही नहीं, बल्कि टेलीकॉम, गैस, पानी और बिजली जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भी मंजूरी ऑनलाइन दी जा सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार हाईवे किनारे नई परियोजनाओं से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।







