ChhattisgarhCrimePoliticsRegion

हिंदू नेता ठाकुर पर एफआईआर, कालीचरण महाराज बोले मुकदमा वापस नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

Share

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले ने अब सामाजिक और धार्मिक संगठनों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है। इसी बीच संत कालीचरण महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठाकुर राम सिंह पर दर्ज मुकदमा द्वेषपूर्ण और अनुचित है और यह केस तुरंत वापस लिया जाए। यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो हजारों हिंदू एक साथ गिरफ्तारी देंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना पुलिस ने ठाकुर राम सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि उस पोस्ट में ईरान के मुस्लिम धर्मगुरु अली खामेनेई को लेकर टिप्पणी की गई थी। आरोप है कि खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद ठाकुर राम सिंह ने मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया था। इस घटना से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button