ChhattisgarhRegion

एसईसीएल में दो दिवसीय कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता शुरु

Share

बिलासपुर। एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे ।12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने सभी खिलाडिय़ों एवं उपस्थितजनों को खेल भावना की शपथ दिलाई।खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह रणनीति, धैर्य, योजना और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट संगम है। 64 खानों वाले शतरंज पट पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना होता है। यही गुण हमें अपने व्यावसायिक जीवन और दैनिक कार्यों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्य श्री बजरंगी शाही, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, संयुक्त परामर्श समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न परिषदों एवं संघों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के आरंभ में एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य तथा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन श्री शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button