Chhattisgarh
पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले करीब 20 दिनों से वे केवल जूस और फलों के सहारे रह रही थीं। हाल ही में नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा भी की गई थी। पंडवानी की कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोककला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है और वे अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।







