Chhattisgarh

बजट सत्र का आठवां दिन आयुष्मान कार्ड समेत कई मुद्दों पर चर्चा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें विधायकों के सवालों का जवाब डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन देंगे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न विभागों से जुड़े पत्र सदन के पटल पर रखेंगे। सत्र के दौरान कविता प्राण लहरे आयुष्मान कार्ड से जुड़े मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी, जबकि अनुज शर्मा रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के मामले को लेकर पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button