Chhattisgarh

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने रायपुर में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Share

रायपुर के घड़ी चौक में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सरकारी कार्यालयों का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने चूल्हे पर खाना बनाकर प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया, उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के कारण आम महिलाओं को फिर से पारंपरिक तरीके से खाना बनाना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बताया कि घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रुपये की बढ़ोतरी आम जनता की परेशानी बढ़ा रही है। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सांसदों के आवास का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार महंगाई पर ठोस कदम नहीं उठाती, कांग्रेस का सिलसिलेवार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button