छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

गरियाबंद। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माहेश्वरी शाह द्वारा गठित इस नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की ओर से की गई। घोषणा के साथ ही नवनियुक्त 31 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नई कार्यकारिणी में ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के प्रतिनिधियों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिल सके।
नई कार्यकारिणी में सलीम मेमन को छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर देवसिंग नेताम (छुरा), रंजित ठाकुर (दुल्ला), राजू निषाद (अतरमरा), गोवर्धन नागेश (कनसिंघी), खिलेश्वरी ध्रुव (जरगांव) और मन्नुलाल चौहान (साजापाली) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर हरीश यादव (छुरा), दयालुराम कुंजाम (कोठीगांव), प्रताप ठाकुर (नवाडीही), ममता साहू (सोरिद), महेन्द्र साहू (कुटेना), पुनारद ठाकुर (बहेराभाठा), अनुसुईया यादव (भैंसामुड़ा), ईश्वर नेताम (हीराबतर) तथा तिलेन्द्र साहू (खड़मा) को नियुक्त किया गया है।सचिव पद पर श्वेता चन्द्राकर (छुरा), किशोर साहू (कुकदा), रमेश चन्द्राकर (पंक्तियाँ), गोपी यादव (नवापारा), पदमा सोनवानी (खरखरा), खेलन नागेश (बोडराबांधा), हरीराम सिन्हा (टेंगनाबासा), डगेश्वर ओंटी (लादाबाहरा) और आशा चौबे (लोहझर) को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शैलेन्द्र दीक्षित (छुरा), महेन्द्र ध्रुव (गायडबरी), दयावती कंवर (पोंड), देवलाल साहू (द्वारतरा), सुरेन्द्र ठाकुर (कामराज) और राजकुमारी दीवान (कसेकेरा) को शामिल किया गया है।नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा और ब्लॉक अध्यक्ष माहेश्वरी शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे।







