ChhattisgarhRegion

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को

Share

एमसीबी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी अनुसार 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका एवं महिलाओं को खेल के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज (इंडोर एवं आउटडोर गेम्स) को शामिल किया गया है। जिसमें आयु सीमा 12 वर्ष से ऊपर की बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले सकती है। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 8 मार्च प्रात: 10 से स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ खेल मैदान में किया जाना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button