ChhattisgarhNationalPolitics

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 उम्मीदवारों में 3 सवर्ण चेहरों को मिली जगह

Share

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, ओबीसी और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है। अभिषेक मनुसिंघवी को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, ओबीसी और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है।
कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में आदिवासी समाज से फूलोदेवी नेताम, दलित समाज से कर्मवीर सिंह बौद्ध, ओबीसी समाज से टी क्रिस्टोफर और सवर्ण समाज से वेम नरेंद्र रेड्डी, अनुराग शर्मा और अभिषेक मनुसिंघवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
फूलो देवी नेताम- आदिवासी उम्मीदवार
कर्मवीर सिंह बौद्ध- दलित उम्मीदवार
टी. क्रिस्टोफर- ओबीसी उम्मीदवार
अभिषेक मनु सिंघवी- सवर्ण उम्मीदवार
वेम नरेंद्र रेड्डी- सवर्ण उम्मीदवार
अनुराग शर्मा- सवर्ण उम्मीदवार
फूलोदेवी नेताम को फिर मिला मौका
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी नेता फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। आदिवासी समाज से आने वाली फूलोदेवी नेताम को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है।
25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के दरबा घाटी में हुए नक्सली हमले में फूलोदेवी नेताम बाल-बाल बच गई थीं। उस हमले में उन्हें गोली भी लगी थी, जिसके अंश आज भी उनके शरीर में मौजूद है।
पिछली बार कांग्रेस ने राज्य से बाहरी नेताओं को राज्यसभा भेजा था, जिनमें राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन और केटीएस तुलसी शामिल थे। इसे लेकर प्रदेश इकाई में नाराजगी भी देखी गई थी। लिहाजा इस बार राज्य इकाई से किसी राज्य के व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने का दबाव पार्टी पर था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button