ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर किया बड़ा हवाई हमला: अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान के हमले जारी

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं। एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला किया गया है। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह बताई है। अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने इजरायल पर 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह भी ईरान के साथ जंग में शामिल हो गए हैं।
ईरान ने बहरीन, UAE, कतर, कुवैत समेत क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी बेस पर हमला किया
ईरान ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। उधर कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। इसके साथ ही यूएई में स्थित अमेरिका के नेवल (नौसैनिक) बेस को भी निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान ने कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर भी बड़ा जवाबी हमला किया है।
हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान, कहा-ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है। हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें







