Chhattisgarh

राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के साथ तेज़ होगी सदन की कार्यवाही

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहने की संभावना है, जहां प्रश्नोत्तर काल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयकों से जुड़ी सूचनाएं और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रश्नोत्तर के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न सवालों के जवाब देंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत सदन के पटल पर पत्र रखेंगे। नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर, पढ़ी गई सूचनाओं का संकलन और राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी दी जाएगी। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़ा विषय रखेंगे। मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा देंगे, जबकि विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button