ChhattisgarhRegion
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर में 50 कर्मचारी निर्धारित अवधि से अधिक समय से हैं कार्यरत

रायपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर मुख्यालय में 50 बैंक कर्मचारी लंबे समय से पदस्थ अधिकारी / कर्मचारी निर्धारित अवधि से अधिक समय से कार्यरत है। यह जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने विधायक जनक धु्रव के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिए।
वन मंत्री ने सदन को बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी सेवानियम के अनुसार बैंक कर्मचारी को एक ही स्थान पर 5 वर्षों तक रखा जा सकता है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर मुख्यालय में 50 बैंक कर्मचारी निर्धारित अवधि से अधिक समय से कार्यरत हैं। नाबार्ड एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा कर्मचारियों के आवधिक रोटेशन के संबंध में सुझाव/निर्देश दिए गए हैं। बैंक द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था, कार्यानुभव एवं आवश्यकता के आधार पर कर्मचारियों का स्थानांतरण समय-समय पर किया जाता है।







