छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे का कहर तेज रफ्तार और लापरवाही से 4 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आई हैं, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बालोद शामिल हैं। इन हादसों में कुल चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क पर फिसलन के चलते स्कूटी सवार महिला गिर गई। उसे बचाने आए युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार ट्रक ने दो राहगीरों को कुचला, जिनकी हालत गंभीर है। इसके अलावा पचपेड़ी नाका, विधायक रेस्ट हाउस और राजेंद्र नगर चौक के पास वाहनों की भिड़ंत से रिंग रोड पर यातायात बाधित हुआ। नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उछल गई और दो पेड़ों के बीच फंस गई, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।







