Madhya Pradesh

7,500 पदों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट आज से शुरू

Share

मध्यप्रदेश में आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे आयोजित होगी और प्रदेश के 10 जिलों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में होगी। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी और 25 जनवरी 2026 को परिणाम जारी किए गए थे। कुल 7,500 पदों पर भर्ती की जा रही है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ग्वालियर के SAF मैदान में अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड वाली जैकेट पहनाई जाएगी, जिसे हर चरण में स्कैन कर रोल नंबर से लिंक किया जाएगा। यहां 64 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और प्रत्येक 10 अभ्यर्थियों पर तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पहले दो दिन 200-200 अभ्यर्थी तथा उसके बाद प्रतिदिन 400 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे, जबकि ग्वालियर और चंबल अंचल के आठ जिलों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button