नक्सलियों ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, 2-3 मार्च को सरेंडर की तैयारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जारी आत्मसमर्पण अभियान के बीच नक्सल संगठन के बीबीएम डिवीजन की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर 3 मार्च तक 15 नक्सलियों के हथियार सहित सरेंडर करने की जानकारी दी गई है। ये नक्सली बलांगिर और बरगढ़ (ओडिशा) तथा महासमुंद क्षेत्र में सक्रिय बताए गए हैं। पश्चिम सब ब्यूरो सचिव विकास की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की है। आश्वासन मिलने पर 2 से 3 मार्च के बीच बाहर आने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे ओडिशा में हैं, लेकिन अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के होने के कारण छत्तीसगढ़ में ही आत्मसमर्पण करने पर सहमत हुए हैं। एक टीम संपर्क स्थापित करने आगे बढ़ चुकी है, जबकि बाकी सदस्य धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं और 1 मार्च तक समय देने का आग्रह किया गया है। आत्मसमर्पण में देरी को लेकर केंद्रीय कमेटी के निर्णय का इंतजार, बैरकों में रखे जाने और मामलों में फंसाए जाने की आशंका तथा कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ के डर को कारण बताया गया है। पत्र में उल्लेख है कि DVC-3, AC-5 और PM-7 श्रेणी के कुल 15 सदस्य महासमुंद जिले में सरेंडर की तैयारी में हैं और 31 मार्च के लक्ष्य से 28 दिन पहले आत्मसमर्पण करने की योजना है। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकने तथा बलांगिर और बरगढ़ में सर्च ऑपरेशन स्थगित कर






