ChhattisgarhRegion
पावर स्ट्रेंथ लिफ्टिंग का विधायक सोनी ने किया उद्घाटन

रायपुर। छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं टी गोल्ड जिम रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में पावर लिफ्टिंग एम स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन विधायक सुनील सोनी एवं नगर निगम रायपुर के जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि छग सरकार अब उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए हर साल अवार्ड शुरू कर दिया है और नौकरी के लिए भी हम विधानसभा सत्र मे अपनी बात रखेंगे। पहले बोलते थे पढ़ोगे लिखोगे तो नवाब बनोगे अब हम बोलते है खेलोगे जीतोगे तो उत्कृष्ट खिलाड़ी बन नौकरी पाओगे। प्रतियोगिता में छग पुलिस, सिविल सर्विसेज के खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्य ताम्रकार ने किया। उक्त जानकारी छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार ने दी।







