Chhattisgarh

डीजीपी अरुण देव गौतम ने बिलासपुर पुलिस को सतर्क रहने के लिए दिए कड़े निर्देश

Share

प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम बिलासपुर पहुंचे और आईजी के रेंज कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने हाल ही में राजकिशोर नगर में हुई लूटकांड में 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी और शत प्रतिशत माल बरामद करने पर बिलासपुर पुलिस की प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों, गश्त-पेट्रोलिंग, संदिग्धों की चेकिंग और थानों के पर्यवेक्षण को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि सर्राफा, बैंक और अन्य संवेदनशील स्थानों की नियमित चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी और ई-चालान व ई-साक्ष्य प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी चंद्रा वर्मा, संयुक्त संचालक अभियोजन माखनलाल पाण्डेय, अग्निशमन अधिकारी और जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button