Chhattisgarh
25 लाख नाम हटे, कांग्रेस ने आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली जारी कर दी गई है, जिसमें करीब 24 लाख 99 हजार 823 नाम हटाए गए हैं और अब कुल मतदाता संख्या 1,87,30,914 है। फाइनल सूची जारी होते ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं करती। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने भाजपा पर अधिकारियों के जरिए बड़े पैमाने पर वोट काटने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।







