Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालक आश्रम में मनाया 62वां जन्मदिन

Share

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन बगिया स्थित बालक आश्रम में बच्चों के बीच मनाकर इसे यादगार बनाया। मुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और उनका हालचाल जाना। उनके सहज और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे और खुशी से उनसे बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस यशस्वी मौर्य, भरत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण और आश्रम के शिक्षक उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button