Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र की रूपरेखा और कार्यसूची की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को राज्यपाल रामेन डेका के अभिभाषण से होगी, जबकि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी को वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी और 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इस सत्र में दो महत्वपूर्ण विधेयक—छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026—भी प्रस्तुत किए जाने हैं। सत्र में अब तक 2813 प्रश्न, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 13 अशासकीय संकल्प और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का भी उल्लेख किया जाएगा। सत्र के दौरान वित्तीय, विधायी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच व्यापक बहस की संभावना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button