Chhattisgarh

तेज रफ्तार का कहर हाईवे हादसे में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Share

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर पारागांव के पास बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक टाटा विस्ता (CG 04 HD 2156) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे, तभी पारागांव के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार के कारण वाहन डिवाइडर से टकराकर उछलते हुए पोल से जा भिड़ा। दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मिथलेश धीवर (23) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button