Madhya Pradesh

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान अफरा-तफरी

Share

मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित अपशब्द कहे जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। अलाउद्दीन तिराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के बीच आग के कारण यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक झुलस गए और उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी। इस मामले ने स्थानीय राजनीतिक सरगर्मी को भी बढ़ा दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button