Chhattisgarh
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में मजदूर अपहरण के मामले में पुलिस ने ठेकेदार नरेश कुमार टंडन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मजदूर राकेश भारद्वाज को ईंट भट्टे में काम के लिए पैसा दिया गया था, लेकिन काम पर नहीं जाने के कारण ठेकेदार और उसके साथियों ने उसे जबरन कार में बिठाकर ले जाने की घटना अंजाम दी। मजदूर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों में ठेकेदार के अलावा शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ठेकेदार अन्य प्रदेशों के ईंट भट्टों में भी मजदूरों की सप्लाई करता है और मजदूर से पैसा लेने के बाद विवाद के चलते अपहरण किया गया। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।







