ChhattisgarhRegion

कलेक्टर सिंह सेजबहार में जमीनी हकीकत का लिया जायजा

Share

रायपुर। जिलाधीश डॉ. गौरव सिंह गुरुवार की सुबह से शहर के सेमिनार क्षेत्र में शासन की योजनाओं और शासकीय दफ्तरों व स्कूलों अस्पताल में जमीनी हकीकत का बारीकी के साथ जायजा लिया। एक ओर जहां अच्छे कामों पर अफसरों और कर्मचारियों पीठ थपथपा रहें हैं। दूसरी ओर कामचोर पर आंखे भी तरेर रहैं। साथ ही वे आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते जा रहें हैं जिससे की लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके।
जिलाधीश डॉ. गौरव सिंह ने सेजबहार में अपने दौरे की शुरुआत वहां स्थित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एक लाभार्थी के यहां पहुंचकर की। वहां उन्होंने मछली पालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने तालाब प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन एवं आयवृद्धि की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी ली और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए हितग्राही को प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण से मत्स्य पालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
मत्स्य पालन का जायजा लेने के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचें वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पशुपालकों एवं योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता और लाभ की जानकारी ली। इसके पश्चात कलेक्टर अभी में सेजबहार के शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। वे शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
अपने दौरे के अगले चरण में जिलाधीश डॉ गौरव सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही बुंधेलाल कोसले के निवास पर गये और वहां मकान का अवलोकन किया।कांदुल पहुंचे कलेक्टर ने वहां शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए राशन वितरण की जानकारी ली पूछा फौती खाते की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा -एक एक राशन कार्ड की स्थिति चेक कीजिए भुइया पोर्टल में जमीन का निरीक्षण करे यदि वे बीपीएल के दायरे से बाहर हो तो उनका नाम काटे और एपीएल कार्ड में उन्हें दर्ज की जाए। यह भी ध्यान रखे की सबका फौत उठाया जाए इस दौरे में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button