Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दो अधिकारियों को IAS में पदोन्नति, 2024 की चयन सूची के अंतर्गत नियुक्ति

Share

केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों, ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के अंतर्गत हुई है।

जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन करते हुए दोनों अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया है। ऋषभ कुमार पराशर राज्य वित्त सेवा से और तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग से हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button