महन्त कॉलेज में रिदम कल

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में 18 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से आयोजित है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक पुरंदर होंगे, आयोजन में विशिष्ट अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव उपस्थिति रहेगी वहीं आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, अनिल तिवारी, आरके गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल होंगे।
आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ अनुपम जैन ने बताया कि आयोजन में 16 सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुत होने की सूचना छात्र-छात्राओं के ग्रुप के द्वारा दी गई है। आयोजन में सैफ और सोहेल संगीत ग्रुप शामिल होगा। आयोजन के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज की निर्धारित परिधान में परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य रखा गया है। बिना परिचय धारक छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं रहेगी। महाविद्यालय के 2000 से भी अधिक छात्र-छात्राएं की उपस्थिति होंगे।







