ChhattisgarhCrimeRegion

नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Share

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस द्वारा संचालित पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 22 नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीडि़त राहत पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान कराये जायेंगा।
इस दौरान एस. अरूल कुमार, डीआईजी सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर, गोपाल कुमार गुप्ता, कमांडेंट, 227 वहिनी सीआरपीएफ, रोहित शाह , नवीन कुमार यादव, द्वितीय कमान अधिकारी 227 वहिनी सीआरपीएफ ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमांडेन्ट सूचना शाखा रेंज फिल्ड टीम जगदलपुर, गणवीर रवि बसंताराव उप कमांडेंट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, रविकांत सहारे, उप पुलिस अधीक्षक वि.आ.शा. एवं सुखविंदर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ, अजीत कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट 2 री वाहिनी सीआरपीएफ मौजूद थे।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में –
1. गोंचे हुंगा पिता गोंचे आयता – ग्राम एलमपल्ली जीआरडी मिलिशिया कमांडर, निवासी एलम्मपल्ली (बेडमा) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
2. मड़कम बण्डी पिता धुरवा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
3. माड़वी हांदा पिता स्व. माड़वी हिडमा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
4. मड़कम नन्दा पिता स्व. मल्ला – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
5. मड़कम रामा पिता मड़कम बुधरा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
6. मड़कम सोमड़ा पिता स्व. मड़कम बया – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
7. मिडियाम आयता पिता स्व. मिडियाम हुर्रा – बेड़मा आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
8. मड़कम चैतु पिता स्व. मड़कम सुक्का – बेड़मा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
9. माड़वी हुंगा पिता बुधरा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल करकापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
10. लक्ष्मी मुचाकी पिता दूला – रेवाली/पोदेम पंचायत केएएमएस सदस्या, निवासी पोरदेम गोटगुड़ेम थाना गादीरास जिला सुकमा।
11. गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा पिता बण्डी उर्फ बुड़ता – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी तिम्मापुरम पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
12. माड़वी दूला पिता जोगा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
13. कुंजाम केसा पिता स्व. मंगडू – बैयमपल्ली आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष, निवासी उरसांगल इत्तापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
14. वेको विज्जा पिता भीमा उर्फ बक्का – गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।
15. वेको हड़मा पिता वेको जोगा – गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।
16. मुचाकी सुक्का पिता स्व. नंदा – गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, निवासी गोगुण्डा उसकोनपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा।
17. माड़वी जोगा पिता स्व. भीमा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
18. मड़कम पाण्डू पिता स्व. हुंगा – पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
19. नुप्पो देवा पिता गगा – मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी कुमोड़तोंग पेरमापारा थाना पामेड़ जिला सुकमा।
20. भोगाम दसरू उर्फ सोना पिता बोटी – बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी उरसांगल बक्कापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
21. सलवम लखमा पिता भीमा – जोनागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी जोन्नागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
22. जगत उर्फ मुचाकी भीमा पिता जोगा – बेड़मा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी दुरमा नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button