Madhya Pradesh

जबलपुर में दो अस्पतालों पर बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाने का जुर्माना, 1-1 लाख रुपये

Share

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कटंगी बायपास स्थित मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पिटल पर नगर निगम ने बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाने के आरोप में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक अस्पताल पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है, और संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल सील किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण में पाया कि दोनों अस्पतालों के ईटीपी अपशिष्ट उपचार संयंत्र संचालित नहीं थे और स्टाफ खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जला रहा था, जो पर्यावरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button