Madhya Pradesh

विधायक के रिश्तेदारों पर मौलाना से मारपीट का आरोप, मुस्लिम कमेटी ने गिरफ्तारी मांगी

Share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के शह पर उनके रिश्तेदारों द्वारा मौलाना से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक के साले रिजवान और भांजे एहतिशाम ने जहांगीराबाद थाने के सामने मौलाना से जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन का कहना है कि आरिफ मसूद मुस्लिम समुदाय के हितैषी नहीं हैं और उनके खिलाफ पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। मामला उस बयान से जुड़ा है जो मौलाना ने बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी और मुस्लिम समुदाय के संबंध में दिया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button