Madhya Pradesh

खंडवा के रतागढ़ ढाबे पर चाकू से हमला, 1 की मौत और 2 घायल

Share

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम रतागढ़ में शनिवार रात एक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ढाबे पर किसी बात को लेकर हुए कहासुनी के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे ग्राम जूनापानी निवासी भावेश पाल (20) की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त मयंक और ढाबे पर खाना खा रहे हर्ष थापा पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां भावेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मयंक और हर्ष का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button