पैरा मूल्यांकन परीक्षण में छग के तीरंदाज तोमन ने हासिल किया दूसरा रैंक, एशियन पैरा कप में लेंगे हिस्सा

रायपुर। यमुना खेल परिसर नई दिल्ली में 10 व 11 फरवरी को पैरा मूल्यांकन परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के तीरंदाज खिलाड़ी तोमन कुमार ने 1402 स्कोर कर दूसरा रैंक हासिल किया और उनका सलेक्शन मई माह में बैंकांक में होने वाले एशियन पैरा कप के लिए हुआ है। ओलंपिक टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ से खेलने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले तीरंदाज होंगे।
संगठन के महासचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज अमित कीर्तनिया ने भी हिस्सा लिया था जिसका 9वां रैंक रहा। उन्होंने बताया कि 2027 में वर्ल्ड कप होना है और इस प्रतियोगिता में टॉप 8 तीरंदाज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे, उन्हें विश्वास है पहले की तरह वर्ल्ड कप में टोमन कुमार क्वालीफाई करने में सफल होंगे।
तोमन कुमार के एशियन पैरा कप में चयन होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमं9ी व खेल मंत्री अरुण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका सहित छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के समस्त पदाधिकारियों व अधिकारियों ने टोमन कुमार को अपनी शुभकामनाएं दी है।







