ChhattisgarhRegion

मेरे अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी है पूंजी – सीएम साय

Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आज मंत्रिपरिषद में हमने एक महत्वपूर्ण और किसान-हितैषी निर्णय लिया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ?3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त प्रदान की जाएगी। लगभग 10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे, ताकि इस होली उनके घरों में खुशियों की रंगत और भी गहरी हो।
हमारी सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करती है और उनके सम्मान की रक्षा को अपना दायित्व मानती है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में 25,000 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है, जो इस होली के साथ बढ़कर 35,000 करोड़ हो जाएगी।
किसान हमारे प्रदेश की आत्मा हैं, हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं। समृद्धि की हर हरियाली के पीछे उनका पसीना और परिश्रम है। खेतों में झुककर मेहनत करने वाले ये हाथ ही छत्तीसगढ़ के भविष्य को आकार देते हैं। अन्नदाता की खुशहाली ही हमारे प्रदेश की सच्ची प्रगति है और उनका सम्मान ही हमारी सरकार का सर्वोच्च संकल्प है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button