Chhattisgarh

यूनीफॉर्म सिविल कोड पर डॉ. सलीम राज का समर्थन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Share

रायपुर में एक देश, एक विधान, एक संविधान के तहत लाए जा रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के समर्थन में वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक संविधान और एक कानून का पालन होना चाहिए और देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार नहीं चलेगा, बल्कि संविधान और कानून के अनुसार चलेगा। डॉ. सलीम राज ने यह भी कहा कि दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, सनातनियों और मुसलमानों दोनों के लिए कानून समान होना चाहिए और यूसीसी देश में तत्काल लागू होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र गीत “वंदे मातरम” के गान को बढ़ाकर तीन मिनट दस सेकेंड करने के फैसले का भी समर्थन किया और इसे राम राज्य के शासन के प्रतीक के रूप में बताया। उनके बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि मुस्लिमों में उनका कोई जनाधार नहीं है, वे केवल भाजपा नेता होने के चलते वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष बने हैं और पूरे मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते। वहीं भाजपा ने डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन किया और कहा कि वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में वह इस मामले में सक्षम हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button