मुंगेली में फायलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान जारी

मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार 2030 तक फायलेरिया (हाथीपाँव) जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लिए 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की दवा दी जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में विद्यार्थियों को दवा सेवन कराया और उन्हें 90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के अनुसार जिले में अब तक 1,06,300 से अधिक लोगों को दवा दी जा चुकी है और मुंगेली, लोरमी और पथरिया विकासखण्ड में कुल 1,620 बूथ बनाए गए हैं। डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले में कुल 8,51,895 लोगों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 12 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में और द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर तथा 23 से 25 फरवरी तक मापअप राउंड के माध्यम से दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और हल्का सिरदर्द, बुखार, उल्टी, पेट दर्द या नींद आना जै






