Chhattisgarh

खरसिया औद्योगिक हादसा 3 घायलों की मौत, परिवार में मातम

Share

खरसिया क्षेत्र में 05 फरवरी को हुई भीषण औद्योगिक दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत होने से पीड़ित परिवार में गहरा मातम छा गया है। पहले ही इलाज के दौरान 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की मौत हो चुकी थी। अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) और अन्य घायल युवक इंदीवर (19 वर्ष) की भी मौत हो गई। सभी का इलाज रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में चल रहा था, जहां चिकित्सकों के अनुसार ये लोग 70 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है और क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button