Chhattisgarh
दुर्ग बस स्टैंड हादसा महिला थाना प्रधान आरक्षक की मौत

दुर्ग जिले के महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की दुर्ग बस स्टैंड पर गिरने से मौत हो गई। वह 15 दिनों की छुट्टी से अपने पैतृक गांव बालाघाट से लौट रहे थे और अपनी बेटी के साथ बस से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण बस से उतरते समय लगी चोट है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






