Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई। बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की संभावना है। कैबिनेट के सदस्यों की विचार-विमर्श के बाद कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक के समापन के बाद मंत्री अरुण साव कैबिनेट की बैठकों के निर्णयों और अहम जानकारियों को साझा करेंगे।







