Chhattisgarh

जगदलपुर नेशनल हाइवे हादसे में डीआरजी जवान भरत भारती शहीद

Share

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीआरजी जवान भरत भारती की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर की ओर जा रहे उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जवान मौके पर ही शहीद हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। भरत भारती का चयन वर्ष 2022 में बस्तर फाइटर में हुआ था और उसके बाद उनकी पोस्टिंग डीआरजी दस्ते में की गई थी। हादसे के बाद पुलिस महकमे और जवानों के बीच शोक की लहर है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button