Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में आईटी और स्टार्ट-अप को बढ़ावा, STPI के साथ सरकार का एमओयू

Share

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आईटी, आईटीईएस और उभरती तकनीकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है। इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना होगी, जिससे युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट कृषि जैसे क्षेत्रों में नवाचार, इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और फंडिंग की सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं का बड़े शहरों की ओर पलायन रुकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button