Chhattisgarh

रामनगर मोहरा एनिकट में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत

Share

रामनगर के मोहरा एनिकट में रविवार को नहाने गए दो नाबालिग छात्र, आदिल अंसारी (12 वर्ष) और अयान सद्दाम (15 वर्ष), गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। सोमवार सुबह खोजबीन के लगभग तीन घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था, जबकि आदिल अंसारी मदरसे में पढ़ता था और शब-ए-बारात पर्व मनाने अपने माता-पिता से मिलने आया हुआ था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button