Madhya Pradesh

MP की जी-रामजी योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, मजदूरों से वसूला जा रहा कमीशन

Share

मध्य प्रदेश की नई ‘जी-रामजी योजना’ (VB-G RAM G), जो मनरेगा का नया रूप है और ग्रामीणों को 125 दिनों का रोजगार गारंटी देती है, अब विवादों में घिर गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि सिंगरौली जिले में 120 से अधिक फर्जी मजदूरों की फोटो अपलोड करके भुगतान किया जा रहा है और मजदूरों से 10% कमीशन वसूला जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नाम बदलकर भ्रष्टाचार छुपाने का आरोप लगाया और कहा कि गरीब मजदूरों का हक छीनने वालों को संरक्षण मिल रहा है। सिंघार ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और योजना को मजदूरों के सम्मान का साधन बनाने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button